देहरादून: राजपुर रोड पर चलती कार पर फायरिंग, शीशा तोड़कर बाहर निकली गोली, फिर दो बार और झोंका फायर
देहरादून शहर के पॉश इलाके राजपुर रोड पर एक कार सवार पर जानलेवा हमला हुआ। हमलावरों ने चलती कार पर तीन गोलियां दागी, गनीमत रही की चालक को गोली नहीं लगी। वहीं पीड़ित की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर के अनुसार, मुजफ्फरनगर के रहने वाले अमान चौधरी अपनी कार से मालसी की तरफ जा रहे थे. तभी उन पर हमला किया गया.