अररिया: बेतौना नहर के समीप दो बाइकों की भिड़ंत में पिता और पुत्री गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Feb 7, 2025 रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के बेतौना नहर के समीप दो बाईकों की भिड़ंत में पिता व पुत्री गम्भीर रूप से घायल हो गई. जिसे परिजनों के द्वारा शुक्रवार को देर रात 8 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल पिता व पुत्री का इलाज किया जा रहा है.वहीं घायल पिता व पुत्री हांसा निवासी रंजित सिंह व उनकी पुत्री पल्वी कुमारी बताई जा रही है.