कालपी क्षेत्र में धमना गेट के पास सोमवार की शाम करीब 7:00 बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, वही इस हादसे में बीएसपी कार्यकर्ता बृजलाल अहिरवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी, बताया गया कि मृतक बीएसपी कार्यकर्ता अपनी ससुराल से गांव लौट रहा था, इसी दौरान यह हादसा हो गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।