मुरार: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में ग्वालियर में निकाला गया कैंडल मार्च
Morar, Gwalior | Apr 23, 2025 पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर ग्वालियर में निकाला गया कैंडल मार्च जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में हुए कायराना आतंकी हमले में निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या ने पूरे देश को गहरे शोक और आक्रोश से भर दिया है। इन मासूमों की मौत ने हर भारतीय के ह्रदय को झकझोर कर रख दिया है।