महोबा: महोबा में हिट एंड रन, तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी
महोबा में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। श्रीनगर के भड़रा गांव निवासी 40 वर्षीय किशन बाइक से महोबा जा रहे थे। जिन्हें चार पहिया वाहन ने भड़रा तिगैला के पास टक्कर मार दी वहीं उसी वाहन ने किशोरगंज के पास श्रीनगर निवासी 27 वर्षीय अजय को भी घायल कर दिया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर कि देखरेख में घायलों का उपचार किया जा रहा है।