नावकोठी: पहसारा के सर्वमंगला विद्या विहार में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई, उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया
पहसारा के सर्वमंगला विद्या विहार परिसर में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कन्हैया झा ने बताया कि राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में उनकी जयंती मनाई जाती है। लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया तथा उनके आदर्श पर चलने का संकल्प लिया।