नावकोठी: जीडी हॉस्पिटल महेशवारा मंझौल में मकर संक्रांति पूर्व भोज का आयोजन, कई गणमान्य लोग हुए शामिल
नावकोठी प्रखंड के महेशवारा जीडी हॉस्पिटल मंझौल में मकर संक्रांति पर्व से पूर्व भोज का आयोजन किया गया। अमित कुमार ने बताया कि भाईचारे सद्भावना तथा आपसी एकता के पैगाम का यह पर्व के साथ-साथ जीडी हॉस्पिटल के सामाजिक सरोकारों को प्रगाढ करने के उद्देश्य से नामचीन हस्ती को आमंत्रित किया गया। लोगों ने इस भोज में शरीक होकर प्रेम भाईचारा का संदेश दिया।