बदायूं: रसूला गांव में पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने अधेड़ को चाकू मारकर किया घायल, जिला अस्पताल में किया भर्ती
Budaun, Budaun | Apr 3, 2024 बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र के रसूला गांव में पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने अधेड़ को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल अधेड़ को इलाज व मेडिकल परीक्षण के लिए बुधवार को 5:00 बजे के समय बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल अधेड़ रामसिंह पुत्र रामगुलाम निवासी रसूला थाना मुजरिया क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।