हरिद्वार: BHEL रानीपुर विधानसभा स्थित हाईवे पर काला गेट से 10 पेटी देसी शराब के साथ आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कार की सीज
आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस ने शराब की सप्लाई को लेकर चेकिंग तेज कर दी है। इसी क्रम में सिडकुल पुलिस ने हाईवे स्थित काला गेट से एक आरोपी को 10 पेटी देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सचिन कुमार कार में शराब लेकर जा रहा था। पुलिस ने कार भी सीज कर दी है।