चूरू: राजस्थान दिवस पर टाऊन हॉल में किसान सम्मेलन व एफपीओ कार्यक्रम, विधायक हरलाल सहारण ने किसानों को चेक वितरित किए
Churu, Churu | Mar 26, 2025 चूरू जिलामुख्यालय के टाउन हॉल में बुधवार को राजस्थान दिवस के उपलक्ष में किसान सम्मेलन व एफपीओ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम वीसी के जरिए प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से जुड़ा रहा। जिलास्तरीय कार्यक्रम में विधायक हरलाल सहारण, जिला प्रमुख वंदना आर्य, कलक्टर अभिषेक सुराणा, जिला उप प्रमुख महेंद्र न्यौल, एडीएम अर्पिता सोनी सहित अतिथि उपस्थित रहे।