चूरू: राजकीय भरतिया अस्पताल में लपकागिरी करते युवती और गार्ड सहित 3 गिरफ्तार
Churu, Churu | Mar 26, 2025 चूरू के मेडिकल काॅलेज से सम्बद्ध राजकीय भरतिया अस्पताल में लपका गिरी करते कोतवाली पुलिस ने युवती व गार्ड सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अप मोनिका गार्डन हनुमान सिंह और युवक पंकज को गिरफ्तार किया है। युवक पंकज अस्पताल की लेब में फर्जी तरीके से काम कर रहा था। जिसके पास न तो कोई डिग्री और न हीं अस्पताल की ओर से जारी किया गया कोई नियुक्ति पत्र था।