चूरू: नई सड़क पर स्कूटी और साइकिल की भिड़ंत में तीन लोग घायल, उन्हें जिला अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Mar 26, 2025 चूरू की नई सड़क पर बुधवार को स्कूटी और साइकिल की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया, जहां चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ ने उनका इलाज शुरू किया। अस्पताल चौकी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक खटीको का मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय विकास सैनी और 23 वर्षीय विष्णु चौहान अपनी नई स्कूटी पर नंबर प्लेट लगाने जा रहे थे।