मिलक: बहेवा गांव में बिजली के तार हटाने को लेकर एक युवक ने बुजुर्ग व्यक्ति को मारपीट कर किया घायल, अस्पताल में भर्ती
Milak, Rampur | Oct 11, 2024 थाना शाहाबाद क्षेत्र के बहेवा गांव में बिजली के तार हटा देने को लेकर गांव के ही एक युवक ने बुजुर्ग व्यक्ति की पिटाई कर दी। बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना गुरुवार रात्रि 8:00 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद घायल ने थाना शाहबाद में जाकर घटना की तहरीर दी है। थानां शाहबाद पुलिस मामले की जांच कर रही है ।घायल बुजुर्ग व्यक्ति का उपचार चल रहा है