कुक्षी क्षेत्र में बुधवार को केंद्रीय दल ने प्रधानमंत्री आवास ओर नलजल योजनाओं की जमीनी हकीकत को जाँचते हुए हितग्रहियों से भी चर्चा की है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुक्षी में केंद्रीय दल ने प्रधानमंत्री आवासों के कोई चार हितग्रहियों से विस्तृत चर्चा की तो कुक्षी के समीप लोकस्वास्थ यांत्रिकी (पीएचई)कार्यालय स्थित पेयजल प्रयोगशाला को भी देखा है ।