सहारनपुर: टाउनशिप लॉन्च, 52 हेक्टेयर में बसने जा रही हाईटेक कॉलोनी, 1460 प्लॉट होंगे उपलब्ध, पंजीकरण 21 अप्रैल से 20 मई तक
सहारनपुर में आवासीय सपनों को पंख देने वाली एक बड़ी खबर मंगलवार दोपहर 3:00 बजे सामने आई है। सहारनपुर विकास प्राधिकरण (एसडीए) ने अपनी पहली आधुनिक टाउनशिप 'मां शाकंभरी देवी आवासीय योजना, नवीन सहारनपुर फेज-1' के लिए भूखंडों का पंजीकरण, 21 अप्रैल से शुरू कर दिया है। शहर के रियल एस्टेट सेक्टर में इसे एक गेमचेंजर पहल माना जा रहा है।