फर्जी बीमा पॉलिसियों के जरिए करोड़ों रुपए के बीमा क्लेम हड़पने वाले अंतराज्यीय गिरोह के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गिरोह के सदस्य बबराला थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर निवासी सचिन शर्मा और उसके दो भाइयों की अवैध रूप से अर्जित करीब 11 करोड रुपए की संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क करने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।