बालोद: डेडलाइन के एक माह बाद भी एनएच-930 पर 71 स्ट्रीट लाइटें नहीं जलीं, लोग अंधेरे में सफर करने को मजबूर
Balod, Balod | May 17, 2026 बालोद-झलमला-दल्लीराजहरा मार्ग स्थित एनएच-930 पर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम तय समय सीमा के बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। एनएच विभाग ने ट्रांसपोर्ट नगर से लीड कॉलेज उपजेल टर्निंग तक करीब 2.9 किमी क्षेत्र में हर 40 मीटर पर कुल 71 स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना बनाई थी। विभागीय अधिकारियों ने पहले मार्च और फिर 15 अप्रैल तक काम पूरा होने का दावा किया था।