जमुई: अगहरा गांव के पास ट्रक की ठोकर से बाइक सवार एक व्यक्ति हुए घायल,सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 19, 2024 जमुई- सिकंदरा मुख्य मार्ग पर अगहरा गांव के पास शुक्रवार की देर शाम तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से बाइक सवार एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से बाइक सवार व्यक्ति को एम्बुलेंस से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां बाइक सवार व्यक्ति का इलाज चल रहा है। घायल व्यक्ति की पहचान शहर के नीमारंग मोहल्ला निवासी वशिष्ट कुमार साव के रूप में हुई है।