जमुई: धधौर गांव के पास स्कॉर्पियो वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक बच्ची की हुई मौत, दो युवक हुआ घायल
Jamui, Jamui | Apr 19, 2024 जमुई- सिकंदरा मुख्य मार्ग पर धधौर गांव के पास शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन असंतुलित होकर बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। जिससे बाइक बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल दोनों युवकों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।