नाथद्वारा: करोड़ों में बना आइकोनिक गेट अब 'याचक नगर प्रवेश द्वार' गंदगी और बदबू से स्वागत, जिम्मेदारों की नींद बेफिक्र
नाथद्वारा। नाथद्वारा का आइकोनिक गेट जिसे कभी शहर की पहचान और सौंदर्य का प्रतीक बताया गया था। आजकल एक ओपन-एयर आश्रय स्थल में तब्दील हो गया है। करोड़ों की लागत से बना यह भव्य द्वार, अब बाहर से आने वाले दर्शनार्थियों का स्वागत अगरबत्ती की खुशबू नहीं, बल्कि धुएं, बदबू और झगड़ों की आवाज़ों से करता है।