गोरौल: लक्ष्मी नारायणपुर में शिव मंदिर परिसर में 24 घंटे का रामधुन अष्टयाम यज्ञ शुरू, भव्य कलश यात्रा निकाली गई
गोरौल प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मी नारायणप्र गांव में शिव मंदिर परिसर में 24 घण्टे का रामधुन अष्टयाम यज्ञ को लेकर सोमवार को 1 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। इस कलश यात्रा में 551 कुमारी कन्या एवं महिलाएं शामिल थे। कलश यात्रा के दौरान वैशाली विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी ई अजय कुशवाहा, प्रखंड प्रमुख मुन्ना कुमार रंजीत कुमार कुशवाहा सहित अन्य शामिल थे।