गोरौल: कटरमाला चौक गोढिया पर सीएसपी से लूटकांड में शामिल मुख्य अपराधी को गोरौल पुलिस ने ₹22,000 के साथ गिरफ्तार किया
बीते 19 फरवरी को गोरौल थाना क्षेत्र के कटरमाला चौक गोढ़ीया पर पीएनबी के सीएसपी लूटकांड में शामिल मुख्य अपराधी को गोरौल पुलिस ने 22 हजार रुपये और एक बाईक के साथ गिरफ्तार किया। रविवार को 4 बजे दिन में गोरौल थाना पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में महुआ एसडीपीओ सुमन सुरभ ने जानकारी दी।