गोरौल: मध्य विद्यालय चकव्यास में गोरौल प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन, शिक्षकों ने लगाई प्रदर्शनी
गोरौल प्रखंड के मध्य विद्यालय चकव्यास में शनिवार को 1 बजे दिन में गोरौल प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन किया गया। जिसका दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया गया। टीएलएम मेला में शिक्षकों के द्वारा कई रोचक प्रदर्शनी लगाई। टीएलएम मेला में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।