इस्लामनगर अलीगंज: बहछा मुसहरी में आग से झुलसे वृद्ध की इलाज के दौरान हुई मौत
अलीगंज प्रखंड के बहछा मुसहरी गांव में आग से झुलसे 75 वर्षीय वृद्ध राजाराम मांझी की एक सप्ताह बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने रविवार को 9 बजे बताया कि घटना करीब सात दिन पहले की है, जब वह घर में अकेले खाना बना रहे थे और अचानक आग की चपेट में आ गए। उस समय परिवार के अन्य सदस्य बाहर काम पर गए थे। आसपास के ग्रामीणों ने आग बुझाकर उन्हें बचाया था।