बालोद: भूख-प्यास से बस्ती तक पहुंच रहे भालू, पंडरदल्ली में दिखे दो जोड़े; वन विभाग ने कहा- पास न जाएं, वीडियो हुआ वायरल
Balod, Balod | May 30, 2026 बालोद जिले के दल्लीराजहरा नगर और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों भालुओं की बढ़ती आवाजाही लोगों की चिंता का कारण बनी हुई है। पंडरदल्ली वार्ड-2 सहित राजहरा शहर के आसपास सुबह-शाम और रात के समय दो से तीन भालू लगातार देखे जा रहे हैं।