जबलपुर: आशियाना उजाड़ कर खुले मैदान में पटके 1500 परिवार, पक्के मकान तोड़ गरीबों को थमाई फटी त्रिपाल !!
मदन महल और मेडिकल पहाड़ी से विस्थापित किए गए 1500 गरीब परिवारों को प्रशासन ने चार बांस और एक फटी त्रिपाल के सहारे मरने के लिए छोड़ दिया! मंगलवार को आए चंद मिनट के तूफान ने रही-सही कसर भी पूरी कर दी। प्रशासन ने विकास के नाम पर इन गरीबों के कई साल पुराने पक्के मकान तो जमींदोज कर दिए। वादा था विस्थापन का, लेकिन इन्हें लाकर पटक दिया गया भड़पूरा तेवर नई बस्ती के