पटना ग्रामीण: सुल्तानगंज में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के विरुद्ध कार्रवाई, 1 अभियुक्त गिरफ्तार
सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर के कालाबाजारी और जमाखोरी के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। मंगलवार दोपहर 2:42 पर पटना पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से बताया है कि छापेमारी के दौरान तीन खाली सिलेंडर, दो भरा हुआ सिलेंडर और एक रिफिलिंग मशीन जब्त किया गया है। वहीं मामले में एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया है।