बहराइच: बहराइच में नानपारा बस स्टैंड पर खड़ी प्राइवेट बस में लगी भयानक आग, जलकर हुई खाक
बहराइच के नानपारा बस स्टैंड पर खड़ी एक प्राइवेट बस में अज्ञात कारणों से भयानक आग लग गई, जिससे बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।