चूरू: गांव सहजूसर के पास हादसे के बाद सड़क पर घायल पड़े 2 व्यक्तियों को कार ने कुचला, दोनों की मौत
Churu, Churu | Nov 14, 2024 चूरू के गांव सहजूसर के पास गुरुवार देर शाम बाइक व नारा गाड़ी की टक्कर के बाद सड़क पर घायल पड़े दो जनों को पीछे से तेज गति से आ रही एक कार ने कुचल दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस समय हुआ जब गांव चलकोई के 18 वर्षीय निखिल सिंह और 35 वर्षीय साबूदान सिंह अपने गांव से चूरू आ रहे थे।