गोरखपुर: आगामी धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज त्योहारों के मद्देनजर कुरी बाजार चौकी की पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैयर के निर्देश पर बेलघाट थाना अंतर्गत आने वाले कुरी बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की जा रही है।