पटना ग्रामीण: राज्यसभा सांसद मीसा भारती पहुंची पटना, कहा- नीतीश कुमार के NDA में जाने की मुझे कोई जानकारी नहीं
पटना : बिहार में ठंड के बीच राजनीतिक पारा गर्म है। CM नीतीश कुमार एक बार फिर पाला बदल सकते हैं। राजद से उनकी नाराजगी की खबरें आ रही है। वहीं, वहीं राज्यसभा सांसद और लालू की बड़ी बेटी आज दिल्ली से पटना पहुंची, जहां उन्होंने पटना एयरपोर्ट पर मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नीतीश कुमार के एनडीए में जाने की मुझे कोई जानकारी नहीं है।