कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत दहिकोंगा के पास कोल्ड स्टोरेज के सामने आज गुरुवार की सुबह लगभग 11:30 बजे दो ट्रकों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोल्ड स्टोरेज में जाने के लिए मुड़ रही ट्रक को जगदलपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में टक्कर मारने वाली ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है....