भुंतर: देवगढ़गोही: मशीन नाला-बवशाहल मार्ग के लिए सुरक्षा दीवार निर्माण की स्वीकृति मिली
Bhuntar, Kullu | Jul 17, 2026 ग्राम पंचायत देवगढ़गोही ने वर्ष 2023 व 2025 की बाढ़ में क्षतिग्रस्त मार्ग के लिए उपायुक्त कुल्लू से NHPC के माध्यम से सुरक्षा दीवार निर्माण की अनुशंसा की। उपायुक्त ने इस मांग को स्वीकृत कर NHPC के Stage-I एवं Stage-II को अग्रेषित किया है।