दुधि: म्योरपुर में ट्रक के धक्के से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए किया गया रेफर
सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब नौ बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। घायलों की पहचान म्योरपुर निवासी 30 वर्षीय आनंद अग्रहरि उर्फ भोला पुत्र विजय अग्रहरि और 20 वर्षीय लाल बाबू पुत्र भजन हलुवाई के रूप में हुई है।