टाटगढ़: सारोठ चौराहे पर दीपावली की रौनक, स्वदेशी पटाखों की हुई ज्यादा बिक्री, दीपावली पर्व नजदीक आते ही लगी दुकाने
Tatgarh, Ajmer | Oct 17, 2025 टॉडगढ़,जवाजा। दीपावली पर्व नजदीक आते ही सारोठ चौराहे पर रौनक बढ़ गई है। शुक्रवार को दोपहर 2 बजे बाजारों में महिलाएं और बच्चे दीपावली की खरीददारी करते नजर आए। पटाखों की दुकानों पर बच्चों का खास उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने बताया कि इस बार सारोठ चौराहे पर पहली बार लाइसेंस प्राप्त पटाखों की दुकानें लगाई गई हैं, जिससे लोग सुरक्षित रूप से खरीददारी कर रहे है