बरबीघा: बरबीघा नगर परिषद में 'आपका शहर आपकी बात' कार्यक्रम का शुभारंभ, बिहार में शहरीकरण के बढ़ते कदम
नगर परिषद बरबीघा में बिहार में शहरीकरण के बढ़ते कदम “आपका शहर आपकी बात“ कार्यक्रम का शुभारभ किया गया। बरबीघा में यह कार्यक्रम वार्ड नंबर 15 के बभनबीघा में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम नगर परिषद बरबीघा क्षेत्रांर्गत विस्तारित विभिन्न मोहल्ला में नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता एवं विकास कार्यो के शीघ्र कार्यान्वन करने के उदेश्य से आयोजित किया जा रहा है।