बरबीघा: अवगिल मध्य विद्यालय में गायब शिक्षिका को ग्रामीणों ने पकड़ा, स्कूल में हंगामा, डीएम से कार्रवाई की मांग
मध्य विद्यालय अवगिल में कार्यरत शिक्षिका स्नेहलता कुमारी के स्कूल से गायब रहने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ग्रामीणों और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य शिक्षिका की मनमानी पर विरोध करते दिख रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षिका नियमित रूप से स्कूल में हाजिरी बनाकर घर लौट जाती हैं। 17 अप्रैल को शिक्षिका स्कूल से गायब मिलीं।