विदिशा नगर: सागर पुलिया स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर पर हनुमान जयंती पर होंगे विभिन्न धार्मिक आयोजन, आयोजकों ने दी जानकारी
23 तारीख दिन मंगलवार को हनुमान जयंती के अवसर पर शहर में विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे। इसी क्रम में सागर पुलिया स्थित हनुमान मंदिर पर भाग्य आयोजनों की तैयारी की जा रही है। सुबह से ही सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा एवं शाम को बाहर से आए कलाकारों द्वारा भजन प्रस्तुति दी जाएगी। इस संबंध में आयोजकों द्वारा जानकारी दी गई।