विदिशा नगर: सांची रोड स्थित एक निजी गार्डन में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और विदिशा की धरती के सुपुत्र कैलाश सत्यार्थी विदिशा पहुंचे, जहां उन्होंने सांची रोड स्थित एक निजी गार्डन में विदिशा चैप्टर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विदिशा के नागरिकों द्वारा उनका अभिनंदन भी किया गया।