कटंगी: प्रेमजाल में फंसाकर युवती का शारीरिक शोषण, शिकायत पर 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, कटंगी पुलिस ने की कार्रवाई
कटंगी थाना क्षेत्र के एक गांव से प्रेम-प्रसंग के नाम पर शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने करीब एक साल तक युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसका शोषण किया। पुलिस ने गुरुवार दोपहर 3 बजे जानकारी देते हुए बताया