सीतापुर: खगसिया मऊ के पास तेज रफ्तार दो बाइकों में हुई जोरदार टक्कर, एक की मौत और दो घायल
जनपद के रामकोट थाना क्षेत्र के खगसिया मऊ के पास तेज रफ्तार दो बाइक में सड़क पर जोरदार टक्कर हो जाने से तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे सड़क हादसे में घायल हुए तीनों लोगों को उपचार के लिए सीतापुर के जिला अस्पताल लाने पर एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं दो लोगों का गंभीर अवस्था में उपचार जारी है।