रोहिणी: दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे पर विधायक अनिल झा वत्स ने जताया दुःख, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
किराड़ी विधानसभा से विधायक अनिल झा वत्स ने दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इस हादसे में महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जिसमें किराड़ी की दो बहनों श्रीमती ममता झा जी और श्रीमती शीलम देवी जी की भी मृत्यु हो गई।विधायक अनिल झा वत्स ने पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।