कोंडागांव कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने गुरुवार को केशकाल नगर में चल रहे सड़क मार्ग उन्नयन कार्य का गहन निरीक्षण किया और कार्य में प्रगति लाने हेतु आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान उन्होंने अतिक्रमण हटाने को लेकर किए जा रहे कार्यों और आ रही परेशानियों के बारे में जानकारी ली।इस अवसर पर अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर भी उपस्तिथ रहे