सतना जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर चौरासी के भाद गांव में सड़क और नाली पर हुए अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। अवैध अतिक्रमण के कारण गांव में चल रहा निर्माण कार्य बाधित हो गया है, जिससे लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क और नाली निर्माण मे अतिक्रमणकारी बाधा बने हुए है.