अंबाह: प्राचीन तालाब की बदहाली पर फूटा गुस्सा, सड़क निर्माण की मांग लेकर नगर पालिका CMO से मिला कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल
Ambah, Morena | Jul 6, 2026 अंबाह में प्राचीन तालाब की बदहाली और अधूरे सड़क निर्माण कार्यों को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका सीएमओ शरीफ कौसर को ज्ञापन सौंपा। नेताओं ने तालाब से जलकुंभी हटाकर सफाई, घाट और बाउंड्री वॉल की मरम्मत तथा वार्ड 11, 17 और सब्जी मंडी की स्वीकृत सड़क का निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग की।