रूपईडीहा थाना क्षेत्र के निधि नगर पोखरा गांव में एक पुराने कुएँ से एक नेपाली नागरिक का शव मिला है। मृतक की पहचान गोकुलपुर निवासी संजय पुत्र राजकुमार गुप्ता के रूप में हुई है, जो कई वर्षों से इसी गांव में रह रहा था। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हडकंप मच गया। सूचना पर रूपईडीहा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएँ से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया।