कैंपियरगंज: चिलुआताल इलाके में इश्क का हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी के लिए पोल पर चढ़ी किशोरी, व्हाट्सएप मैसेज से मानी बात
गोरखपुर के चिलुआताल इलाके में इश्क का ऐसा “हाई वोल्टेज” ड्रामा देखने को मिला, जिसे देख लोग दंग भी रहे और हैरान भी। 16 साल की किशोरी प्रेमी के घर रहने की जिद लेकर सीधे हाईटेंशन बिजली के पोल पर चढ़ गई। कोल्हुआ घाट पक्के पुल के पास देखते ही देखते भीड़ लग गई—कुछ लोग दुआ कर रहे थे, तो कुछ मोबाइल से वीडियो बनाने में व्यस्त थे।