मौजमाबाद: दूदू की गणेश कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से 3-4 मजदूर मलबे में दबे, उप मुख्यमंत्री बैरवा मौके पर पहुंचे
दूदू थाना क्षेत्र की गणेश कॉलोनी में मंगलवार शाम एक निर्माण दिन मकान की छत गिरने का मामला सामने आया है। अचानक मकान की छत गिरने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने मकान की छत गिरने की सूचना पुलिस को दी। वही निर्माणाधीन मकान की छत गिरने के बाद उप मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।