बिक्रमगंज: मैधरा गांव के मोड़ के पास संतुलन बिगड़ने से बाइक सवार गिरा, जख्मी, बाहर रेफर किया गया
बिक्रमगंज-दिनारा मुख्य मार्ग पर मैधरा गांव के मोड़ समीप एक बाइक चालक के संतुलन बिगड़ने गिर कर जख्मी हो गया। जख्मी बाइक चालक मनोज चौधरी को आस पास के लोगो ने नजदीक के एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज कराया गया। जख्मी बाइक सवार कोचस के रहने वाले हैं जो बिक्रमगंज अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। सोमवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के इलाज के बाहर परिजन लेकर गए।