पूरनपुर: घाटमपुर पुल के पास में बेरिंग टूटने से ई रिक्शा पलटा चालक घायल सीएचसी में कराया भर्ती
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गैरतपुर जप्ती निवासी छत्रपाल पुत्र हंसराम उम्र 30 वर्ष ई रिक्शा चलाकर अपना और अपने परिवार का पालन पोषण करता है। ई रिक्शा चालक ई रिक्शा लेकर घाटमपुर की साइड जा रहा था जैसे ही पुल के पास पहुंचा तभी अचानक ई रिक्शा का बेरिंग टूट गया जिससे अनियंत्रित होकर ई रिक्शा पलट गया और ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल अस्पताल में भर्ती।